ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

MU के छात्रों ने रोका राज्यपाल का काफिला, सेशन लेट होने का जाता रहे थे विरोध

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है। जहां मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिहार के राज्यपाल फागु चौहान के काफिले को रोकने का प्रयास किया

MU के छात्रों ने रोका राज्यपाल का काफिला, सेशन लेट होने का जाता रहे थे विरोध
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है।  जहां मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिहार के राज्यपाल फागु चौहान के काफिले को रोकने का  प्रयास किया है।  इसके साथ ही छात्रों द्वारा इनके विरोध में जमकर नारेबाजी भी कि गई है। बताया जा रहा है कि, छात्र सेशन लेट से आक्रोशित थे इसी वजह से उनके द्वारा राज्यपाल के काफिले को रोकने कि कोशिश की गई है। 


बताया जा रहा है कि, राजधानी पटना के गांधी मैदान के पास बापू सभागार में नालंदा खुला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह चल रहा है। इसी समारोह में बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को शामिल होना था। इसी को लेकर वह वहां पहुंचे थे। इसके बाद जब राज्यपाल इस समारोह से वापस लौट रहे थे तो वहां पहले से मौजूद मगध विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा इनके काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, वहां पहले से पुलिसकर्मियों द्वारा आक्रोशित छात्र-छात्राओं को रोक लिया गया और वह लोग राज्यपाल के गाड़ी के पास नहीं पहुंच पाए। 


जानकारी हो कि, मगध विश्वविद्यालय  का सेशन काफी लेट चल रहा है। अभी भी स्नातक स्तर कि परीक्षायों को लेकर कोई तिथि नहीं जारिओ कि गई है। विश्वविद्यालय प्रसाशन द्वारा हर बार नई - नई दलीलें दी जाती है।  लेकिन, अभी तक इसका कोई ठोस निवारण नजर नहीं आता है। हालांकि, कुछ दिन पहले राज्यपाल के तरफ से वहां कुलपति की नियुक्ति भी की गई है। जिसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है सबकुछ ठीक ढंग से होगा और सेशन समय पर आएगा। लेकिन, उससे पहले यह मामला प्रकाश में आया है। 


बताते चलें कि, इस मामले को लेकर छात्रों का कहना है कि हमारा सेशन लेट हो रहा है और हम लोग कई मंत्री के पास और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और  साथ ही साथ राज्य के शिक्षा मंत्री से भी मिल चुके हैं। लेकिन, अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। छात्रों का कहना है कि,  हमलोग आज भी  सेशन लेट होने के मामले को लेकर ही  राज्यपाल से मिलने पहुंचे। लेकिन , हमारे साथ प्रशासन के द्वारा बदतमीजी किया गया और राजपाल से नहीं मिलने दिया गया।