ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

PATNA: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। ग

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। गोपालगंज में 6 बजे तक 51.48% और मोकामा में 53.45% वोटिंग हुई। इस बार ओवरऑल 52.38% मतदान हुआ जबकि 2020 विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर मतदान का प्रतिशत 54.52 था। 


2015 में गोपालगंज का मतदान प्रतिशत 56.68 था जबकि 2020 में यह घटकर 55.03 हो गया अब 2022 में एक बार फिर घटकर 51.48 हो गया है। वहीं मोकामा का मतदान प्रतिशत भी 2015  और 2020 की तुलना में 2022 में कम है। मोकामा में 2015 में मतदान का प्रतिशत 56.96 था जो 2020 में घटकर 54.01 हो गया अब 2022 में भी घटकर 53.45 प्रतिशत हो गया है। दोनों सीटों पर मतदान का प्रतिशत इस बार के उपचुनाव में कम हुआ है। 


आज हुए मतदान में 866 कंट्रोल यूनिट, 865 बैलेट यूनिट और 912 VVPAT का उपयोग किया गया था। जिसमें 5 कंट्रोल यूनिट, 1 बैलेट यूनिट और 6VVPAT मॉक पोल के दौरान बदले गये। 1 कंट्रोल यूनिट, 1 बैलेट यूनिट और 8 VVPAT मॉक पोल के बाद बदले गये। निर्वाचन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 46 पर प्रतिनियुक्त संजय कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। वे वेटनरी कैम्पस स्थित पब्लिक हेल्थ मेकेनिकल सर्किल में कार्यालय परिचारी के पद पर तैनात थे।