ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

MLC टूट के बाद जगदानंद बोले.. RJD समाजवादियों का खजाना, नीतीश ने बटोरूआ पार्टी बनाई

PATNA : पांच विधान पार्षदों की टूट के बाद भी आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी समाजवादियों का खजाना है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बटोरुआ पार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पांच विधान पार्षदों की टूट के बाद भी  आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी समाजवादियों का खजाना है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बटोरुआ पार्टी चला रहे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने इसी तरह दूसरे दलों से नेताओं को बटोर- बटोर कर पार्टी बनाई है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी के इक्के दुक्के नेताओं के चले जाने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

आरजेडी विधान पार्षदों के पाला बदलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात करने पहुंचे जगदानंद सिंह जब प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की. जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार रात के अंधेरे में डाका डाल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह विधानसभा का अगला चुनाव नहीं जीतेंगे,

जगदानंद सिंह ने कहा है कि अब चंद महीनों की बात है. नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है. आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो हमारे विधायकों के कंधे पर चढ़कर सरकार बना बैठे हैं वह हवा का रुख अच्छे से समझ रहे हैं.



जगदानंद सिंह का गुस्सा  केवल नीतीश कुमार बल्कि आरसीपी सिंह पर भी निकला .है आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जिस तरह आरसीपी टैक्स की वसूली हो रही है जनता उससे त्राहिमाम कर रही है. आरजेडी नेता ने आरोप लगाया है कि सरकार में बैठकर नीतीश कुमार दलबदल का खेल खेल रहे हैं और इसके लिए वह लॉलीपॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता