ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

MLC सुनील सिंह के आवास पर धूमधाम के साथ मनाया गया लालू का बर्थडे, परिवार के सभी सदस्य रहे मौजूद

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसे लेकर प्रदेशभर में खुशियों की लहर है। लालू ने अपनी बेटियों और नाती नतिनी के साथ केक काटा। इस दौ

MLC सुनील सिंह के आवास पर धूमधाम के साथ मनाया गया लालू का बर्थडे, परिवार के सभी सदस्य रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसे लेकर प्रदेशभर में खुशियों की लहर है। लालू ने अपनी बेटियों और नाती नतिनी के साथ केक काटा। इस दौरान तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य, राजश्री समेत लालू परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। उधर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने मथुरा में केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाया और उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की। वही विधान परिषद के सदस्य एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर भी लालू का बर्थडे धूमधाम के साथ मनाया गया। 


लालू प्रसाद ने यहां भी केक काटा। इस मौके पर एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बंगले पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने अपने स्तर से सामाजिक सद्भाव और सद्भावना के तहत लालू जी का जन्मदिन मना रहे हैं। इसीलिए हम भी उनका बर्थडे मना रहे हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि इस अवसर पर लालू जी खुद पूरी परिवार के साथ हमारे आवास पर आए हैं।  


उधर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने मथुरा में पिता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। उन्हें आई लव यू कहा। तेजप्रताप ने मथुरा में बर्थडे सेलिब्रेशन का फोटोग्राफ्स शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि पिताजी @laluprasadrjd के जन्मदिन के मौके पर आज मथुरा के बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में केक काट कर जन्मदिन मनाया और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना की। ईश्वर से यही पार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद सदा हम सभी पर बना रहे। I love you papa 


वहीं, राजद सुप्रीमों के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद पार्टी कार्यालय के बाहर विशेष बैनर भी लगाया गया था। राजद नेता पार्टी कार्यालय से 76 पौंड का केक लेकर दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गये जहां लालू ने इस केक को काटा। पार्टी के तरफ से  लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राज्यभर में गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच सहभोज का आयोजन किया गया।


इसके साथ ही लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता राज्य के अस्पतालों में मरीजों के बीच फलों का  वितरण किया। इसके साथ ही गरीब परिवार से आने वाले छात्रों के बीच पठन-सामग्री का वितरण, गरीब परिवारों के बीच वस्त्र वितरण के साथ ही रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 


इससे पहले 2017 में लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, तब भी महागठबंधन की सरकार थी। तेजस्वी यादव आज की तरह उस समय भी उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। उस साल 11 जून को पटना-सोनपुर के बीच जेपी सेतु और आरा-छपरा के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु का लोर्कापण किया गया था। राजद ने प्रचारित किया था कि यह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जनता को दिया गया उपहार है।


बता दें कि इस बार लालू के राजपाट के पुराने दिनों की तरह जन्म दिन पर जहां-तहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। विधान परिषद के सदस्य एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। लालू प्रसाद पूरे परिवार के साथ इस कार्यकम मेंं शामिल हुए। जहां उन्होंने केक काटा। इस मौके पर कई राजद नेता भी शामिल हुए। सुनील सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ मेहमानों के स्वागत में लगे थे। 

टैग्स