ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

MLC चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे सीएम नीतीश, राबड़ी समेत इनका खत्म हो रहा कार्यकाल

PATNA: बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब इसको लेकर सरग

MLC चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे सीएम नीतीश, राबड़ी समेत इनका खत्म हो रहा कार्यकाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब इसको लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। संख्या बल क हिसाब से जेडीयू को दो सीटें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में विदेश दौरे पर जाने से पहले आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में विदेश जाने से पहले नीतीश मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर देंगे।जदयू कोटे से एमएलसी की दो सीटें हैं। एक पर तो खुद मुख्यमंत्री नामांकन करेंगे जबकि दूसरी सीट के लिए जेडीयू की तरफ से खालिद अनवर अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे।


बता दें कि बिहार विधान परिषद में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। विधान परिषद की खाली होनेवाली इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।


चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विधान परिषद की रिक्त होनेवाली सीटों पर नामांकन की आख़िरी तिथि 11 मार्च तक की गई है। उसके अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी। इसके दो दिन बाद 14 मार्च को नामांकन वापस लिए जाएंगे और 21 मार्च को इसके लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।