ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

MLC चुनाव : बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी होंगी नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी ने बचा ली कुर्सी

PATNA : बिहार विधान परिषद की दो सीटों छोड़कर लगभग सभी पर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नतीजों के मुताबिक MLC चुनाव में एनडीए ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं अपने दावे के मुताबिक राज

MLC चुनाव : बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी होंगी नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी ने बचा ली कुर्सी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की दो सीटों छोड़कर लगभग सभी पर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नतीजों के मुताबिक MLC चुनाव में एनडीए ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं अपने दावे के मुताबिक राजद प्रदर्शन नहीं कर सका है। हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद तेजस्वी ने अपनी मां राबड़ी देवी की कुर्सी बचा ली है। आंकड़ा हासिल करने के बाद राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनी रहेंगी।


बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए किसी भी दल को कम से कम आठ सीटों की जरूरत पड़ती है। आरजेडी के पास पहले से ही विधान परिषद की पांच सीटें हैं वहीं इस बार राजद के पांच उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। जिसके बाद विधान परिषद में राजद के पास कुल 10 सीटें हो गई हैं। लिहाजा राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनी रहेंगी।


बिहार विधान परिषद के चुनाव में पटना सीट से राजद उम्मीदवार कार्तिक कुमार सिंह ने जीत दर्ज किया है। जबकि पश्चिमी चंपारण से आरजेडी के सौरव कुमार, गया से कुमार नागेन्द्र, मुंगेर से अजय कुमार सिंह और सीवान सीट से आरजेडी के विनोद जायसवाल ने जीत दर्ज की है।

टैग्स