ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मीसा भारती के घर दोबारा पहुंची सीबीआई की टीम, लालू से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम दोबारा पहुंची है। दिल्ली में मीसा

मीसा भारती के घर दोबारा पहुंची सीबीआई की टीम, लालू से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम दोबारा पहुंची है। दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर सीबीआई की टीम इससे पहले भी पहुंची थी। दोनों बाप-बेटी से करीब दो घंटों तक तीखे सवाल पूछे गये। दो घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई। लेकिन फिर थोड़ी देर बाद सीबीआई की टीम दोबारा पहुंची है। मीसा भारती और लालू यादव से फिर से पूछताछ शुरू की जा रही है। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार को सीबीआई की टीम ने सोमवार को करीब पांच घंटों तक पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पहुंची थी। जहां करीब दो घंटे तक टीम ने लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ की। इस दौरान मीसा भारती के आवास के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया था। करीब दो घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई थी। लेकिन कुछ देर बाद सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए दोबारा पहुंची है।


बता दें कि यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे भर्ती घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिखवाए। जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती और लालू की एक और बेटी हेमा यादव के नाम पर भी ली गईं थीं।कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने लालू समेत सभी 16 आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है हालांकि इससे पहले ही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।