ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मेयर हत्याकांड की गूंज विधानसभा में, सुशासन पर उठे सवाल

PATNA : बिहार विधानसभा में आज कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या का मामला जमकर गूंजा. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा माले के विधायक महबूब आलम सदन में उठ खड़े हुए.

मेयर हत्याकांड की गूंज विधानसभा में, सुशासन पर उठे सवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या का मामला जमकर गूंजा. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा माले के विधायक महबूब आलम सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा. महबूब आलम ने कहा कि कटिहार में मेयर की हत्या कर दी गई. सरकार सुशासन के दावे करती है लेकिन जिस तरह मेयर की हत्या की गई है, उसके बाद यह साबित हो गया है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है.


भाकपा माले ने इस मामले पर सदन में काफी देर तक शोर-शराबा किया लेकिन आरजेडी इस मामले पर चुप रही. भाकपा माले के प्रदर्शन के दौरान आरजेडी के विधायक ललित यादव ने सीएजी रिपोर्ट का मसला उठाया. ललित यादव ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता से जुड़ी कई जानकारियां उजागर हुई है. इस होता है कि बिहार सरकार पारदर्शी तरीके से सरकार इस मामले पर सदन में चर्चा कराने की मांग की.



हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर नियमों का हवाला देते हुए ललित यादव को बैठा दिया. उन्होंने यह मामला लोक लेखा समिति के अंतर्गत बताया.