ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट; क्या हैं आरोप?भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव: JDU ने उम्मीदवार का किया एलान, विवादों से रहा है पुराना नाता; RJD से होगी सीधी टक्करपटना के इस इलाके में बनेगा डाटा और कॉल सेंटर हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौकादिल्ली में बैठे दो लोग तय करेंगे सीएम, नीतीश कुमार के चाहने से क्या होता है? तेजस्वी यादव का हमला‘बिहार को चाहिए सरल और विनम्र मुख्यमंत्री’, पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का किया समर्थनJDU विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट; क्या हैं आरोप?भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव: JDU ने उम्मीदवार का किया एलान, विवादों से रहा है पुराना नाता; RJD से होगी सीधी टक्करपटना के इस इलाके में बनेगा डाटा और कॉल सेंटर हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौकादिल्ली में बैठे दो लोग तय करेंगे सीएम, नीतीश कुमार के चाहने से क्या होता है? तेजस्वी यादव का हमला‘बिहार को चाहिए सरल और विनम्र मुख्यमंत्री’, पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का किया समर्थन

मंत्री राम सूरत राय के बचाव में उतरी BJP, विधानसभा में तेजस्वी-तारकिशोर टकराये, स्पीकर चेंबर के बाहर आरजेडी का धरना

PATNA : मंत्री रामसूरत राय के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार की आज विधानसभा में जबरदस्त फजीहत हुई है. विधानसभा में आज मंत्री रामसूरत राय को लेकर आरजेडी आक्रामक दिखी. नेता प्रतिपक्ष याद

मंत्री राम सूरत राय के बचाव में उतरी BJP, विधानसभा में तेजस्वी-तारकिशोर टकराये, स्पीकर चेंबर के बाहर आरजेडी का धरना
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मंत्री रामसूरत राय के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार की आज विधानसभा में जबरदस्त फजीहत हुई है. विधानसभा में आज मंत्री रामसूरत राय को लेकर आरजेडी आक्रामक दिखी. नेता प्रतिपक्ष यादव ने सुबह ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि मंत्री रामसूरत राय के मसले पर उनकी पार्टी के तेवर आज कड़े रहेंगे. सदन में आज पहले प्रश्न उत्तर काल में आरजेडी ने वॉकआउट किया और इसके पहले इस मसले पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव जैसे ही अस्वीकार किया, तेजस्वी यादव सदन में उठ खड़े हुए. आज तेजस्वी यादव जिद पर अड़ गए कि मंत्री रामसूरत राय के मसले पर सदन में चर्चा हो.


विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर सोमवार को 10:00 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की बात कही है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब शराब बरामदगी मामले में रामसूरत राय को लेकर टिप्पणी करने लगे तो डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी जवाब में उठ खड़े हुए. बीजेपी के विधायक भी अपनी सीट पर उठ खड़े हुए और आरजेडी और बीजेपी विधायकों के बीच सदन में जबरदस्त टकराव देखने को मिला. रामसूरत राय के बचाव में बीजेपी सदन में पूरी तरह से उतर गई. हंगामा इतना बढ़ा कि विधानसभा की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.


सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद आरजेडी के विधायक नहीं माने. विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर से आरजेडी विधायक धरने पर बैठ गए हैं. इस वक्त विधानसभा में सियासी पारा गरम है. आरजेडी इस मसले को छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रही है. रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार नीतीश सरकार की घेराबंदी जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में आज इतने नाराज हुए कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि सदन को मजाक ना बनाया जाए. जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार भी तेजस्वी पर पलटवार करते नजर आये. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें