ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

मंत्री लेसी सिंह पर लगे आरोपों पर कुशवाहा ने किया बचाव, सुशासन में दोषी कोई भी हो कार्रवाई होती है

PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की हत्या के मामले में गंभीर आरोप झेल रहीं बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार

मंत्री लेसी सिंह पर लगे आरोपों पर कुशवाहा ने किया बचाव, सुशासन में दोषी कोई भी हो कार्रवाई होती है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की हत्या के मामले में गंभीर आरोप झेल रहीं बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था. तेजस्वी यादव के निशाने पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को जवाब दिया है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में अब ऐसी सरकार नहीं है जो अपराधियों को संरक्षण देती हो. बिहार में सुशासन है और नीतीश कुमार की सरकार में दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ एक्शन जरूर होता है.


तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिसे जैसी ट्रेनिंग मिलती है, वह वैसे ही बात करता है. तेजस्वी के माता-पिता के शासनकाल में इस तरह की घटनाएं आम बातें थी. बिहार में अपराधियों को सत्ता से संरक्षण मिलता था, लेकिन हमारी सरकार में कोई भी व्यक्ति दोषी हो, उसके ऊपर कार्यवाही होनी तय है. पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद की हत्या को लेकर जो कोई भी दोषी होगा वह नहीं बचेगा.


इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस वालों पर ठीकरा फोड़ा है. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया, लेकिन कुछ पुलिस वाले उसे असफल करने में लगे हुए हैं. जो लोग भी इसमें शामिल हैं, सरकार उन पर जरूर कार्रवाई जरूर करेगी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार किसी व्यक्ति का कद देखकर एक्शन नहीं लेती, बल्कि दोषियों के ऊपर गाज गिरना तय है.

टैग्स