ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपमानित करने का लगाया आरोप, सदन में पटना के डीएम और एसएसपी को बचाने में जुटी सरकार

PATNA : बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने जिस तरह पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा के ऊपर आरोप लगाए. उसके बाद सदन में जोरदार हंगामा चल रहा

मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपमानित करने का लगाया आरोप, सदन में पटना के डीएम और एसएसपी को बचाने में जुटी सरकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने जिस तरह पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा के ऊपर आरोप लगाए. उसके बाद सदन में जोरदार हंगामा चल रहा है विधानसभा में मंत्री की तरफ से लगाए गए आरोप के बाद अब एक तरफ जहां विपक्ष और बीजेपी साथ खड़ी नजर आ रही है. तो वहीं सरकार में शामिल जेडीयू अधिकारियों को बचाने में जुट गया है. 


बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सदन में सरकार का बचाव करते नजर आए हैं. जीवेश मिश्रा की तरफ से लगाए गए आरोपों के मामले में उन्होंने दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की बात कही है. हालांकि यह कार्यवाही ट्रैफिक पुलिस के जवान के ऊपर होगी सदन में सरकार के जवाब से यह बात स्पष्ट हो चुकी है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में सरकार से जांच कराने की मांग की.


विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर सदन की समिति से जांच कराने का भरोसा भी दिया है. लेकिन विपक्ष इस मांग पर अड़ गया कि पटना के डीएम और एसएसपी के ऊपर एक्शन लिया जाए. क्योंकि मंत्री खुद यह आरोप लगा रहे हैं. काफी देर तक के सदन में इस पर हंगामा चलता रहा. वहीं जेडीयू इस मामले पर अधिकारियों को बचाने में जुटी रही.