ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंत्री अशोक चौधरी का दावा : कांग्रेस और RJD के कई विधायक JDU के संपर्क में, महागठबंधन में होने वाली है बड़ी टूट

PATNA : जल जीवन हरियाली को लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला में आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायकों का शामिल होना इस बात का संकेत है कि विपक्ष के विधायक एकजुट नहीं हैं। विपक्षी एकजुटत

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जल जीवन हरियाली को लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला में आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायकों का शामिल होना इस बात का संकेत है कि विपक्ष के विधायक एकजुट नहीं हैं। विपक्षी एकजुटता को लेकर जेडीयू नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा दावा किया है। अशोक चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है।


अशोक चौधरी ने कहा है कि आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं और समय आने पर वह पाला बदल लेंगे। अशोक चौधरी ने कहा है कि कोई भी विधायक जीतने वाले नेता का नेतृत्व चाहता है ना कि हारने वाले का।  2015 के विधानसभा चुनाव मैं नीतीश कुमार के नेतृत्व के कारण विधायकों को जीत हासिल हुई थी और अब आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक इस बात को भलीभांति महसूस करने लगे हैं।


बता दें कि मानव श्रृंखला के दौरान आरजेडी और कांग्रेस के कई नेताओं का नीतीश प्रेम खुलकर सामने आया था। मुजफ्फरपुर के गायघाट से आरजेडी के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। वहीं, दरभंगा में केवटी के आरजेडी विधायक फराज फातमी अपने पिता मोहम्मद अली अशरफ फातमी के साथ कर्पूरी चौक पर मानव श्रृंखला में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर आरजेडी के एमएलसी संजय प्रसाद ने भी जमुई में मानव कतार में शामिल होकर आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी थी।


वहीं मानव श्रृंखला का आयोजन न सिर्फ आरजेडी बल्कि कांग्रेस के लिए भी तनाव बढ़ाने वाला साबित हुआ। नवादा में गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा यादव अपने पति और जेडीयू विधायक कौशल यादव के साथ न सिर्फ इस आयोजन में शामिल हुईं, बल्कि सीएम नीतीश कुमार का खूब गुणगान भी किया। वहीं, बक्सर में कांग्रेस विधायक संजय तिवारी भी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने थे। 


टैग्स