ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ ताल ठोकेंगे उनके बड़े भाई: बीजेपी में शामिल होने के बाद कर दिया बड़ा एलान

PATNA: आरजेडी कोटे से महागठबंधन की सरकार में शिक्षा मंत्री बने प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के

मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ ताल ठोकेंगे उनके बड़े भाई: बीजेपी में शामिल होने के बाद कर दिया बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी कोटे से महागठबंधन की सरकार में शिक्षा मंत्री बने प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामचंद्र यादव ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें मधेपुरा से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वे अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। 


दरअसल, बीजेपी की तरफ से पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी सांसद सुशील मोदी समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे। इससे पहले 24 जून को चंद्रशेखर के बड़े भाई रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव जेपी नड्डा के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे लेकिन उस वक्त जेपी नड्डा का कार्यक्रम एन वक्त पर रद्द हो गया था, जिससे वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सके थे।


शुक्रवार को प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बड़ी बात कह दी। मधेपुरा से अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वे जरूर लड़ेंगे। वहीं चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब चंद्रशेखर ही दे सकते हैं कि आखिर वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता