ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

मांझी की मांग पर सीएम नीतीश की दो टूक, कहा.. मांगने में कोई दिक्कत नहीं है

PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। राज्यसभा की पांच सीटों में दो सीटें बीजेपी, दो जेडीयू और एक सीट आरजेडी की रही है। एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवा

मांझी की मांग पर सीएम नीतीश की दो टूक, कहा.. मांगने में कोई दिक्कत नहीं है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। राज्यसभा की पांच सीटों में दो सीटें बीजेपी, दो जेडीयू और एक सीट आरजेडी की रही है। एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से राज्यसभा और विधान परिषद की एक सीट की मांग की गई है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सीटों को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। जीतनराम मांझी की तरह से एक सीट मांगे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मांगने वाले मांग करते रहते हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।


मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ हो गया है कि आने वाले वक्त में जेडीयू अपने कोटे की राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों में से किसी अन्य दल को देने के मूड में नहीं है। जेडीयू की तरफ से राज्यसभा सीट के लिए अनिल हेगड़े को उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के तमाम नेताओं की सहमति से उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। जो लोग पार्टी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं उन्हें सम्मान देने का काम किया गया है।


बता दें कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने विधान परिषद और राज्यसभा की एक सीट की मांग की थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि लोगों का काम मांगना है, लोग मांगते रहते हैं। ऐसे में सीएम के इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि आने वाले समय में जेडीयू अपने खाते की सीट किसी दूसरे दल को देने के मूड में नहीं है।