ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

मांझी की इफ्तार पार्टी में तेजप्रताप का विरोध, भीम आर्मी ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

PATNA: बिहार में इफ्तार पार्टी के बहाने राजनीति चरम पर है। आरजेडी-जदयू के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया

मांझी की इफ्तार पार्टी में तेजप्रताप का विरोध, भीम आर्मी ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में इफ्तार पार्टी के बहाने राजनीति चरम पर है। आरजेडी-जदयू के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विरोधी पक्ष भी शामिल हुए। मांझी के इफ्तार में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, मुकेश सहनी, सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, तेजप्रताप समेत कई नेता पहुंचे थे। इस दौरान जीतन राम मांझी के आवास के बाहर खड़े भीम आर्मी के लोगों की नजर जैसे ही लालू के बड़े लाल तेजप्रताप पर गई वे विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भीम आर्मी के लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। 


भीम आर्मी के प्रदर्शन को तेजप्रताप देख रहे थे इसे नजरअंदाज करके वे आगे बढ़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तेजप्रताप को कार में बैठाया जिसके बाद वे आवास के लिए रवाना हो गये। 


भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि कोई यूट्यूब ब्लॉगर दलित का आवाज उठाता है तो उसे घर पर बुलाकर बंद कमरे में तेजप्रताप क्या करना चाहते थे। चालू कैमरा में जो बोलना है बोलिये बंद कमरें में वेद प्रकाश को दो मिनट के लिए क्यों बुलाया गया। इन्हीं सवालों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता आज मांझी के आवास के बाहर आए हुए थे।


मांझी के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप जब घर के लिए रवाना होने लगे तब भीम आर्मी के लोग तेजप्रताप के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तेजप्रताप को घेरने पहुंच गये भीम आर्मी ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यह भी सवाल किया कि जब जंदाहा में बच्ची का रेप हुआ तब राजद की ओर से कोई नेता पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं गया? 

टैग्स