ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मांझी के बयान पर नीतीश की दो टूक, NDA में घुटन जैसी कोई बात नहीं

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, किशनगंज में जीतन राम मांझ

मांझी के बयान पर नीतीश की दो टूक, NDA में घुटन जैसी कोई बात नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, किशनगंज में जीतन राम मांझी ने हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए रविवार को यह कहा था कि वह एनडीए में घुटन महसूस कर रहे हैं। इसी बयान पर आज नीतीश कुमार से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि जीतन राम मांझी एनडीए में घुटन महसूस करने की बात कर रहे हैं तो नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हे ऐसा नहीं लगता कि कोई घुटन वाली बात है, जीतन राम मांझी एनडीए के पार्ट हैं।


जीतन राम मांझी ने गठबंधन को लेकर जो बात कही है उसे नीतीश कुमार ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी और मुस्कुराते हुए मांझी की बातों को खारिज कर दिया है। नीतीश ने जिस अंदाज में मांझी की बात को लिया उसे देखकर नहीं लगता कि वह पूर्व मुख्यमंत्री की बात को गंभीरता से लेते हैं। विधान परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर जीतन राम मांझी ने एनडीए के अंदर घुटन महसूस करने की बात कही थी। ऐसे में नीतीश कुमार का अंदाज यह बयां भी कर रहा है कि विधान परिषद चुनाव में मांझी की डिमांड शायद पूरी नहीं होने वाली है।


इतना ही नहीं जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में एक परिवार के सभी सदस्यों की सुसाइड की घटना पर भी चिंता जताई है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और तत्काल संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के लिए कहा गया है।

टैग्स