ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मांझी के बाद चिराग भी गुजरात और हिमाचल के चुनावी मैदान में, बैठक के बाद होगा सीटों पर फैसला

PATNA : आने वाले कुछ दिनों में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होनें हैं। यह राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश है। जानकारी हो कि, चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश को लेकर तारीखों की भी

मांझी के बाद चिराग भी गुजरात और हिमाचल के चुनावी मैदान में, बैठक के बाद होगा सीटों पर फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : आने वाले कुछ दिनों में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होनें हैं। यह राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश है। जानकारी हो कि, चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश को लेकर तारीखों की भी घोषणा कर दी है। इधर, चुनाव के एलान के साथ ही जो सबसे अहम जानकारी निकल कर सामने आ रही है वह यह है कि इस चुनाव में लोजपा ( रामविलास) भी मैदान में होगी। 


बता दे कि, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश विस चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी को अब   यह निर्णय लेना है कि वह दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  इसको लेकर पार्टी में मंथन किया जाएगा, जिसके उपरांत यह घोषणा कर दी जाएगी की हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल हमारी पार्टी चुनाव के तैयारी में जुट गई है। 



गौरतलब हो कि, चिराग पासवान से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी यह एलान किया था कि उनकी पार्टी इन दो राज्यों में चुनाव लड़ेगी।  हालांकि, उन्होंने भी यह नहीं बताया था कि उनकी पार्टी 'हम' कितने सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। लेकिन, उन्होंने यह जरूर बतलाया था कि इस महीना के अंत में गुजरात दौरा के बाद ये भी तय हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है, इसलिए हम चाहेंगे कि वहां भी महागठबंधन साथ में चुनाव लड़े। 



इधर, चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चुनावी तिथियों का ऐलान कर दिया है।  यहां मतदान 12 नवंबर को और मतगणना 08 दिसंबर को होगी। वहीं, फिलहाल गुजरात चुनाव के लिए ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है कि दिपावली के बाद गुजरात चुनाव के तिथियों की घोषणा होगी।