ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मांझी बोले CM बनने का मौका मिला तो चूकेंगे नहीं...बचौल ने कहा- फिलहाल अभी कोई वैकेंसी नहीं

PATNA: बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जतायी है। अपने सात महीने के कार्यकाल की उपलब

मांझी बोले CM बनने का मौका मिला तो चूकेंगे नहीं...बचौल ने कहा- फिलहाल अभी कोई वैकेंसी नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जतायी है। अपने सात महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जब भी मौका मिलेगा अपने आपकों साबित जरूर करुंगा। जीतन राम मांझी के इस बयान पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा फिलहाल अभी कोई वैकेंसी नहीं है। 


हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सब लोग राजनीति में हैं सभी की अपनी-अपनी महत्वकांक्षा होती है वैसे बताना चाहूंगा कि अभी बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेन्सी नहीं है। नीतीश कुमार जी अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। बचौल ने यह भी कहा कि पीएम और सीएम बनने की चाहत हरेक व्यक्ति की होती है और होनी भी चाहिए। लेकिन बिहार का मुख्यमंत्री बनने की चाहत जीतन राम मांझी जी की है जो फिलहाल पूरा नहीं होने वाला है। अभी किसी तरह की वैकेन्सी बिहार में नहीं है। अभी पांच साल तक रुक जाइए इसके बाद ही यह मौका मिलेगा।


बता दें मांझी ने यह बयान गया जिले के इमामगंज विधानसभा के रानीगंज में आयोजित संत शिरोमणि जयंती समारोह के दौरान मीडिया से पूछे गए सवाल पर कहा। पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि अपने गृह जिला के विकास के लिए नीतीश जी को 17 साल मिला और मुझे गया के विकास के लिए 7 महीना। जब हमको मौका दिया गया तब हम किसी से कम काम किये क्या? 


सीएम गृह जिला नालंदा का विकास के सवाल पर सवालिया लहजे में मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने एक जिला का विकास खूब किया है। मांझी ने कहा कि ये अवसर की बात है जिसको मौका मिलेगा वो अपने आपको साबित करेगा. अगर फिर सीएम बनने का मौका मिला तो चूकेंगे नहीं और गया का खूब विकास करूंगा।

टैग्स