ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

मणिपुर और अरुणाचल के बाद JDU मुक्त होगा बिहार, सुशील मोदी ने बताया- क्यों टूट गए विधायक

PATNA : मणिपुर में जेडीयू के 6 में से 5 विधायकों के बीजेपी में जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां जेडीयू ने बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने का आरोप लगा रही है

मणिपुर और अरुणाचल के बाद JDU मुक्त होगा बिहार, सुशील मोदी ने बताया- क्यों टूट गए विधायक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मणिपुर में जेडीयू के 6 में से 5 विधायकों के बीजेपी में जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां जेडीयू ने बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने का आरोप लगा रही है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि जेडीयू के विधायक नीतीश कुमार के फैसले से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने पाला बदल लिया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने जेडीयू के आरोपों का जवाब दिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार के फैसले के कारण मणिपुर और अरुणाचल जेडीयू मुक्त हो गया और आने वाले समय में बिहार भी जेडीयू मुक्त हो जाएगा।


सुशील मोदी ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले जेडीयू की मणिपुर इकाई में विद्रोह हो गया। मणिपुर की जेडीयू इकाई नीतीश कुमार के उस निर्णय से सहमत नहीं हैं, जिसमें उन्होंने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। इसका नतीजा हुआ कि मणिपुर जेडीयू के पांच विधायक विद्रोह कर बीजेपी में आ गए। जिसके बाद मणिपुर जेडीयू मुक्त हो गया। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के एक मात्र जेडीयू विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।


बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के निर्णय से देश के अंदर कई राज्यों में जेडीयू की इकाईयां सहमत नहीं हैं। मणिपुर के बाद जेडीयू में यह विद्रोह अनेक राज्यों में होने वाला है। नीतीश कुमार की एक गलती के कारण मणिपुर और अरुणाचल जेडीयू मुक्त हो गया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को आगाह किया कि आने वाले दिनों में लालू प्रसाद उनकी पार्टी को तोड़कर बिहार को भी जेडीयू मुक्त कर देंगे।


सुशील मोदी ने संभावना जताई है कि बड़ी संख्या में जेडीयू के विधायक आरजेडी, कांग्रेस और बीजेपी  में चले जाएंगे। सुशील मोदी ने ललन सिंह से पूछा है कि क्या उनके विधायक बिकाऊ हैं जो कोई खरीद लेगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू ने जो भी आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है। जेडीयू के विधायकों को खरीदने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वे नीतीश कुमार के फैसले से असहमत थे इसलिए बीजेपी में शामिल हो गए।