ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मंत्री महेश्वर हजारी से ''ठीक से बात'' करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, समस्तीपुर में सार्वजनिक सभा में भड़के मुख्यमंत्री

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के खिलाफ मीडिया में बयान देने वाले मंत्री महेश्वर हजारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ''ठीक से बात'' करेंगे. मुख्यमं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के खिलाफ मीडिया में बयान देने वाले मंत्री महेश्वर हजारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ''ठीक से बात'' करेंगे. मुख्यमंत्री ने आज सार्वजनिक सभा में अपने मंत्री के बयान पर गहरी नाराजगी जतायी. 


नाराज हुए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार आज समस्तीपुर के सरायरंजन में श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास करने पहुंचे थे. शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें ये खबर मिली है कि राज्य सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का विरोध किया है. नाराज नीतीश ने कहा कि ये बहुत ही गलत बात है और वे मंत्री महेश्वर हजारी से बात करेंगे. मंत्री से पूछा जायेगा कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया. दरअसल मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके दबाव में मेडिकल कॉलेज को समस्तीपुर शहर के बजाय सरायरंजन में बनवाया जा रहा है.

7 सालों से अटका था मेडिकल कॉलेज का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 में ही समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया था. 7 सालों से ये मामला पेंडिंग था. नीतीश ने पूछा कि 7 सालों में किसी ने समस्तीपुर शहर में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने की पहल क्यों नहीं की. सरकार वहीं मेडिकल कॉलेज बनवा देती. आखिरकार सरायरंजन के श्रीराम जानकी मठ ने अपनी जमीन दान देने की घोषणा की. इसके बाद सरकार ने वहां मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया और उसका नाम श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रखा गया. नीतीश कुमार ने मंत्री महेश्वर हजारी के साथ साथ राजद-कांग्रेस की भी जमकर खबर ली.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता