ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महाराष्ट्र मामले पर लालू का बड़ा बयान, बिहार में BJP का खेल चलने वाला नहीं

DESK: महाराष्ट्र में सियासी फेरबदल और एनसीपी में टूट के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि शरद पवार

महाराष्ट्र मामले पर लालू का बड़ा बयान, बिहार में BJP का खेल चलने वाला नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में सियासी फेरबदल और एनसीपी में टूट के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि शरद पवार एक ताकत का नाम है। जिसे हिलाने का काम किया जा रहा है। शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है। शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी। 


उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। लालू ने आगे कहा कि बीजेपी का सफाया हो रहा है। बिहार में तो बीजेपी का खेल चलने वाला ही नहीं है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा शरद पवार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। शरद एक हैसियत हैं और एक ताकत हैं। उस ताकत को नरेंद्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की है। इस कोशिश में सब फेल हो जाएंगे


शरद पवार का इस देश के मजबूत नेता है कोई असर पड़ने वाला नहीं है. नरेंद्र मोदी का सफाया हम करके रहेंगे। मीडिया ने लालू को बताया कि बीजेपी नेता सुशील मोदी कह रहे हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह ही होगा। इस सवाल पर लालू भड़क गये उन्होंने कहा कि सुशील मोदी क्या चीज है।

टैग्स