ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

महापर्व छठ को लेकर इस सप्ताह नहीं होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी DA के लिए करना होगा लंबा इंतजार

PATNA : छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी। ऐसे में बिहार सरकार के कर्मी को अपने बढ़े हुए डीए के लिए अब अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। उन्हें छठ से

महापर्व छठ को लेकर इस सप्ताह नहीं होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी DA के लिए करना होगा लंबा इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी। ऐसे में बिहार सरकार के कर्मी को अपने बढ़े हुए डीए  के लिए अब अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। उन्हें छठ से पहले यह तोहफा नहीं मिलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अब  22 नवंबर को 10:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक बुलाई गई है। यानी, अब  इस बैठक में  बढ़े हुए 4% डीए पर मुहर लग सकती है। 


दरअसल,  केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसे राज्य सरकार भी अपने कर्मियों के लिए इसे अमूमन लागू करती रही है। लिहाजा कैबिनेट की पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी लेकिन कैबिनेट में उस पर मुहर नहीं लगी है। 


मालूम हो कि, छठ पूजा का महापर्व कल यानी 17 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह पर्व 20 नवंबर को उदयमान सूर्य की आराधना के साथ समाप्त होगा। ऐसे में इस महापर्व के दौरान सरकारी दफ्तरों में छुटियाँ रहेगी। लिहाजा अब निर्णय लिया गया है नीतीश कुमार की अगली कैबिनेट बैठक 22 नवंबर को की जाएगी। इसको लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही  सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले की कैबिनेट बैठक में सरकार ने पिछड़ा-अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दिए जाने वाले आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था और इसी कारण डीए पर फैसला नहीं हो पाया।