ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

महागठबंधन में उम्मीदवार उतारने की होड़: RJD-CPI के बाद अब CPM ने उम्मीदवार उतारा, अब भी लालू का मुंह ताक रही कांग्रेस

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही गठबंधन में शामिल दलों के बीच उम्मीदवार उतारने की होड़ मच गई है। आरजेडी और सीपीआई के बाद अब सीपीएम ने भी बिहार की एक

महागठबंधन में उम्मीदवार उतारने की होड़: RJD-CPI के बाद अब CPM ने उम्मीदवार उतारा, अब भी लालू का मुंह ताक रही कांग्रेस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही गठबंधन में शामिल दलों के बीच उम्मीदवार उतारने की होड़ मच गई है। आरजेडी और सीपीआई के बाद अब सीपीएम ने भी बिहार की एक सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। सीपीएम ने खगड़िया सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है हालांकि कांग्रेस अभी भी लालू की हरी झंडी का इंतजार कर रही है।


दरअसल, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का अभी इंतजार हो ही रहा था कि लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए बिहार की चार सीटों पर लालू ने सबसे पहले अपने उम्मीदवार उतार दिए। इसके बाद जो सिलसिसा शुरू हुआ वह रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लालू राबड़ी आवास में बैठकर हर दिन उम्मीदवारों को सिंबल बांट रहे हैं।


आखिरकार महागठबंधन में शामिल दलों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने भी अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला ले लिया। बिना सीट शेयरिंग के ही सीपीआई ने भी शुक्रवार को बेगूसराय सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया। सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की और बिहार की एक और सीट पर आने वाले समय में उम्मीदवार उतारने की बात कही।


सीपीआई की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद महागठबंधन में शामिल सीपीएम ने भी अब बिहार की खगड़िया सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है। खगड़िया संसदीय सीट से संजय कुमार सीपीएम के उम्मीदवार बनाए गए हैं हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। संजय कुमार कुशवाहा जाति से आते हैं और फिलहाल खगड़िया में भाकपा के जिला सचिव हैं। उधर, कांग्रेस अभी भी लालू के हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है और लालू की तरफ टकटकी लगाए हुए है।