ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

महागठबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश, बोले नित्यानंद..भय के वातावरण में जीने को विवश हैं लोग

PATNA: पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर रखा है। आज बि

महागठबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश, बोले नित्यानंद..भय के वातावरण में जीने को विवश हैं लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर रखा है। आज बिहार बेहाल और बदनाम है। भय के वातावरण में लोग जी रहे हैं। विधि व्यवस्था यहां की चौपट हो गयी है। आए दिन दर्जन से ऊपर जघन्य अपराध हो रहे हैं। बिहार में महागठबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। 


CM नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहाकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिना जनाधार के हो गये है। आपस की इस विरोधाभास में बिहार को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे है। जदयू और राजद के बीच तनातनी है, ललन सिंह कुछ कहते हैं और राजद विधायक इसके विपरीत कह रहे हैं। नित्यानंद राय ने यहां तक दावा किया कि तेजस्वी यादव बहुत जल्द जदयू को तोड़ देंगे।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने लोगों की विश्वसनीयता और विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि 2005 में भले ही नीतीश कुमार के पास संख्या बल नहीं था लेकिन जंगलराज से लड़ने के लिए नीतीश कुमार को कंधे पर उठाकर ले जाने वाली बीजेपी ही थी. 


नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि विपक्ष एकता की बात कर रहा है क्योंकि वह घबराया हुआ है और क्योंकि वे 370 के निरस्तीकरण और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को नापसंद करते हैं। हकीकत है कि नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों की जिन्दगी में खुशियां लाई है। उन्होंने कहा कि 2024 में 40 की 40 सीटे बीजेपी जीतेगी और सुपरा साफ करेगी। वही कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि कांग्रेस अलबला गयी है हताश हो गयी है एक फैमिली की पार्टी होकर रह गयी है।