ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महागठबंधन को नहीं मिलता सवर्णों का वोट, बोले CPM विधायक ... बाहुबलियों के साए में वोट बैंक का जुगाड़ कर रहे नीतीश

PATNA : जी. कृष्णैया हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में ही घमासान बढ़ता जा रहा है। महागठबंधन में शामिल पार्टी भाकपा(माले) के विधायक न

 महागठबंधन को नहीं मिलता सवर्णों का वोट, बोले CPM विधायक ...  बाहुबलियों के साए में वोट बैंक का जुगाड़ कर रहे नीतीश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जी. कृष्णैया हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में ही घमासान बढ़ता जा रहा है। महागठबंधन में शामिल पार्टी भाकपा(माले) के विधायक ने आनंद मोहन की रिहाई पर सवाल उठाते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। माले विधायक ने कहा कि, आनंद मोहन की रिहाई से महागठबंधन को कोई फायदा नहीं होने वाला है।  नीतीश कुमार अपना वजूद खो चुके हैं और उनको लग रहा है इससे उनका वजूद वापस आएगा तो यह गलत सोच है। 


दरअसल, सी.पी.एम. विधायक सतेन्द्र यादव ने आनंद मोहन के रिहाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि- नीतीश कुमार बाहुबलियों के छाए में वोट बैंक का जुगाड़ कर रहे हैं। सीएम अपनी खोई हुई वजूद को वापस लाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, उनको समझना चाहिए कि सवर्णों का वोट महागठबंधन को मिलता कहां है।  महागठबंधन पिछड़े के वोट से बना है। आनंद मोहन जिस बिरादरी से आते हैं तो उस बिरादरी का वोट भाजपा को जाता है। एक दो जगह पर जेडीयू के उम्मीदवार होते है तो कुछ वोट मिल जाता है। वरना राजपूत और सवर्ण जाती का वोट महागठबंधन को नहीं मिला है कभी भी। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार को हमेशा से ही अपराधियों और बाहुबलियों के छाये में रहने की आदत हो गई है। उन्हें जब भी लगता है कि वो अपना वजूद खो रहे हैं तो बाहुबली के पास जाते हैं। लेकिन, इससे नीतीश कुमार का कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। हकीकत है कि, नीतीश कुमार ने अपने फायदे के लिये आनंद मोहन जैसे बाहुबली को रिहा कर दिया है। अगर आनदं मोहन की रिहाई होती है बाकी के गरीब, दलितों एवं पिछड़े लोगों के लिए नीतीश कुमार क्या निर्णय ले रहे हैं यह बताना चाहिए उनको।