ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, आज तेजस्वी करेंगे एलान; जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

PATNA : महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस व वामदलों के बीच आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा आज यानी शुक्रवार को होगी। इसके लिए राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की ओर से स

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, आज तेजस्वी करेंगे एलान; जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस व वामदलों के बीच आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा आज यानी शुक्रवार को होगी। इसके लिए राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की ओर से सवा 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखा गया है। इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व कांग्रेस एवं वामदलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी है।


दरअसल, महागठबंधन के बीच बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे पर अंतिम रूप से सहमति बन गयी है। गोपालगंज, वाल्मीकिनगर व शिवहर को लेकर गुरुवार को दो दौर की बैठकों में कांग्रेस व राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को हुई।


वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस ने पूर्णिया सीट वापस करने की बात कही जिसे राजद ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस को 9 सीट देने की बात कही गई। लेकिन, इसके बदले में राजद ने झारखंड में तीन सीट पलामू व चतरा अथवा कोडरमा सीट की मांग रखी गयी है। महागठबंधन में वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय व माकपा को एक सीट खगड़िया दिए जाने पर सहमति बनी है। जबकि, भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा व काराकाट दिए जाने को लेकर भी अंतिम सहमति बन चुकी है।


आपको बताते चलें कि, पूर्णिया सीट पर पर पप्पू यादव और जेडीयू छोड़ आरजेडी में शामिल हुईं बीमा भारती ने दावेदारी ठोंक दी है। पप्पू यादव तो यहां तक कह चुके हैं। कि दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। वहीं बीमा भारती को आरजेडी ने पूर्णिया से अपना प्रत्याशी बनाया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीमा ने भी पूर्णिया पर लड़ाई का ऐलान किया है। ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने वाले पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा?