ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

महागठबंधन का धरना-प्रदर्शन आज, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होंगे बिहार के मंत्री और विधायक

PATNA : आज पूरे बिहार में महागठबंधन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार की विफलताओं के विरोध में पटना सहित राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर गुरुवार 15 जून को धरना -प्रदर्शन

महागठबंधन का धरना-प्रदर्शन आज, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होंगे बिहार के मंत्री और विधायक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आज पूरे बिहार में महागठबंधन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार की विफलताओं के विरोध में पटना सहित राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर गुरुवार 15 जून को धरना -प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियों के तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, जातीय जनगणना की मांग को लेकर यह धरना दिया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार, इस धरना प्रदर्शन में महागठबंधन का जो दल जिस क्षेत्र में मजबूत है, उसी का नेता वहां महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करेगा। इसको लेकर महागठबंधन के सभी  घटक दलों के बीचउच्च स्तरीय समिति की सहमति बन चुकी है।  धरना में स्थानीय विधायक जिलाध्यक्ष के साथ प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन के घटक दलों के  जितने भी विधायक हैं सभी को अपने -अपने क्षेत्र में इस प्रदर्शन को सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है। केंद्र सरकार की नीति को लेकर महागठबंधन शुरू से आंदोलन करते आ रहा है। इसी को देखते हुए एक बार फिर गुरुवार को बड़े पैमाने पर धरना की तैयारी है। 



वहीं, इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर राजद के नेता ने कहा कि, 15 जून को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, जातिवाद और अन्य मसलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा।  इसके माध्यम से केंद्र के खिलाफ जनमत खड़ा किया जायेगा।  


आपको बताते चलें कि इससे पहले भी महागठबंधन के तरफ से जनसंख्या नियंत्रण को कई अन्य मामलों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। अब लगातार मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। ऐसे में इस धरना के माध्यम से राजद केंद्र सरकार को संदेश देने को कोशिश करेगी की जनता इनके साथ है।