ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

महादलित की हत्या पर भड़के पप्पू यादव, कहा- जेल भेजने के बजाये शूटरों का हो एनकाउंटर

PATNA: पुनपुन थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में प्रेम पासवान की हत्या अपराधियों ने बीते दिनों कर दी थी। मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने

महादलित की हत्या पर भड़के पप्पू यादव, कहा- जेल भेजने के बजाये शूटरों का हो एनकाउंटर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पुनपुन थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में प्रेम पासवान की हत्या अपराधियों ने बीते दिनों कर दी थी। मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस दौरान गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रित को 20 लाख रुपये मुआवजा और रोजगार दिये जाने की मांग की। साथ ही शूटर ललन सिंह और बबलू सिंह पर कार्रवाई की मांग दोहरायी। 


पप्पू यादव ने मृतक के आश्रितों  को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। बिहार में अपराधियों और भू-माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। जबतक इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आएगी। इसके लिए सरकार को कड़ा कदम उठाना होगा।


पप्पू यादव ने प्रशासन से इस मामले के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने और स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ललन सिंह और बबलू सिंह जैसे शूटर का सीधा एनकाउंटर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी का नेता जमीन की दलाली करता है। कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो भू-माफिया ना हो।


 जमीन की दलाली में नेता, थानेदार सीओ, डीसीएलआर, डीएसपी, पुलिसकर्मी सबका सिंडिकेट चलता है। इन्ही लोगों की वजह से समाज के मीडिल क्लास के लोगों में लड़ने की हिम्मत खत्म हो गयी। समाज जाति में बंटकर रह गया है। अपराधी बबलू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। शूटर ललन सिंह को जेल में रखने से क्या फायदा है ऐसे लोगों का सीधा एनकाउंटर किया जाना चाहिए।