ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मान गईं BJP विधायक रश्मि वर्मा, पुलिस के रवैय्ये से नाराज होकर देने जा रही थी इस्तीफा

PATNA: नरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा के इस्तीफे की चर्चा के बीच यह बात सामने आ रही है कि अब रश्मि वर्मा मान गयी हैं। अब वो इस्तीफा नहीं देंगी। पुलिस के रवैय्ये से ना

मान गईं BJP विधायक रश्मि वर्मा, पुलिस के रवैय्ये से नाराज होकर देने जा रही थी इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा के इस्तीफे की चर्चा के बीच यह बात सामने आ रही है कि अब रश्मि वर्मा मान गयी हैं। अब वो इस्तीफा नहीं देंगी। पुलिस के रवैय्ये से नाराज होकर वो इस्तीफा देने जा रही थी। इसे लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष को उन्होंने पत्र लिखा था। रश्मि वर्मा के इस कदम पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमलोगों से उनकी बात हो गयी है वो पत्र विधानसभा अध्यक्ष को अब नहीं देने जा रही है। अब वह वापस अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं।    


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा की इस्तीफे की चर्चा हो रही थी तब हमने उनसे बात की। बात करने पर पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने इस तरह का फैसला लिया। इस्तीफा तभी माना जाता है जब कोई व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष के सामने इस्तीफा देता है। उन्होंने नाराजगी के रुप में एक पत्र जरूर लिखा था। हमलोगों से उनकी बात हो गयी है अब वह बिहार विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे से संबंधित पत्र नहीं देने जा रही हैं। अब वह वापस अपने घर जा रही हैं। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई राजनैतिक कारण नहीं है। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने इस तरह का कदम उठाया था। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इस दौरान उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी संदेह जताया था। आरक्षी अधीक्षक से मिलकर समस्या का निदान निकालेंगे। इसे राजनीति से कुछ लेना नहीं है यह पारिवारिक विवाद था। उनके पति के भाईयों के विवाद के कारण उन्होंने पत्र लिखकर इस्तीफे की बात कही थी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता