ब्रेकिंग
बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलबिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायल

लोकतंत्र में बोलने की छूट है किसी को गाली देने की छूट नहीं है, बोले नित्यानंद..खुद को देश से बड़ा समझते हैं राहुल गांधी

PATNA: लोकसभा से सांसदी रद्द होने के 24 घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं बल्कि गांधी है। गांधी

लोकतंत्र में बोलने की छूट है किसी को गाली देने की छूट नहीं है, बोले नित्यानंद..खुद को देश से बड़ा समझते हैं राहुल गांधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा से सांसदी रद्द होने के 24 घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं बल्कि गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की सदस्यता गई है। कानून अपना काम करती है। अब यदि कोई व्यक्ति यह सोचता है कि वह देश के कानून से ऊपर है तो यह उसकी गलत सोच है। कानून स्वतंत्र रुप से काम कर रही है तो लोगों को क्यों दर्द हो रहा है। लोकतंत्र में बोलने की छूट हैं ना कि किसी को गाली देने की छूट है। 


नित्यानंद आगे कहते हैं कि कांग्रेस और राहुल गांधी खुद को देश से बड़ा समझने लगे हैं। लोकतंत्र में बोलने की छूट है लेकिन किसी को गाली देने की छूट नहीं है। राहुल गांधी अक्सर मोदी सरनेम को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। न्यायालय ने कानून के तहत उन्हें सजा दी है। राहुल गांधी को इस सजा को स्वीकार करना चाहिए। न्यायालय के आदेश को मानना चाहिए। राहुल ने जो गलती की है इस गलती के लिए उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। देश में गरीबों के घर में खुशियां नहीं आई थी। 


नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के घर में खुशियां पहुंची और विकास पहुंच रही है। कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को गाली देती है और यह गरीबों और पिछड़ों का अपमान है। तेजस्वी यादव के बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि ना अब तेजस्वी सीएम बनेंगे ना नीतीश कुमार कभी पीएम बनेंगे।


तेजस्वी से सीबीआई और मीसा भारती से ईडी की पूछताछ पर नित्यानंद राय ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले ने इस राज्य और देश को अभी तक बर्बाद कर रखा था जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है वह आज उसी की सजा भुगत रहे हैं। राज सत्ता पर बैठे रहने वाले बड़े-बड़े घरानों के लोग जो परिवार की पार्टी बनकर रहते रहे हैं उन्होंने घोटालों से गरीबों को अहित किया है। गरीबों के मेहनत के पैसों को हासिल करने वाले लोगों को आज आह लग रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता