ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

लोकसभा में पेश हो रहा आम बजट, बोले तेजस्वी यादव ... बिहार को नहीं ही कोई उम्मीद, BJP ने किया है ठगने का काम

PATNA : देश में आज आम बजट पेश हो रहा है। देश के वित् मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश कर रही हैं। वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा यह कहकर अपना बजट भाषण शुरू

लोकसभा में पेश हो रहा आम बजट, बोले तेजस्वी यादव ... बिहार को नहीं ही कोई उम्मीद, BJP ने किया है ठगने का काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में आज आम बजट पेश हो रहा है। देश के वित् मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश कर रही हैं। वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा यह कहकर अपना बजट भाषण शुरू किया है। इस आम बजट का असर शेयर मार्केट पर भी पड़ रहा है।  इस बीच इस आम बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया निकल कर सामने आयी है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार को इस आम बजट से कोई भी उम्मीद नहीं है। भाजपा के लोगों ने शुरू से ही बिहारियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने राज्य और देश वासियों से कई वादे किए , लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया। इसलिए अब किसी को भी बजट से कोई उम्मीद नहीं रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि, इससे पहले जब देश का बजट पेश किया जाता था तो सभी लोगों का ध्यान रखा जाता था, अब जो बजट पेश किया जा रहा है उसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे पहले रेल बजट अलग होता था तो लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे, लेकिन अब तो बजट को छोटा किया जा रहा है। पहले सरकार काफी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारें में बताती थी। लेकिन, वतर्मान में महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बढ़ गई है। इसलिए अब देखना है कि, उसे रोकने में सरकार कैसे आम लोगों की मदद करेगी। 


तेजस्वी ने कहा कि, इससे पहले  केंद्र सरकार राज्यों को विशेष रूप से सहायता करती थी। अब वह सहायता साल दर साल कम होती जा रही है। बिहार सरकार की सभी योजनाओं में केंद्र सरकार के पैसे को खर्च कर रही है मगर राज्य के ऊपर केंद्र के द्वारा अधिक भार बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ 8 सालों में कई तरह के वादे किए हैं मगर कितना वह पूरा हुआ है यह जनता भी जानती है।