ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लोकसभा के बाद राज्यसभा में PM मोदी की हुंकार, कहा - 40 सीट भी पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस

DESK : संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया था, जिसके अगले दिन यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया था। प

 लोकसभा के बाद राज्यसभा में PM मोदी की हुंकार, कहा - 40 सीट भी पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया था, जिसके अगले दिन यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजराज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव जवाब दे रहे हैं।  इससे पहले पीएम मोदी ने बीते 5 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उसके बाद अब वापस ने उन्होंने कांग्रेस पर अपना तल्ख़ रूप दिखाया है। 


पीएम मोदी ने कहा है कि - जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्रा का गला घोंट दिया था। जिसने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के सलाखों में बंद कर दिया था। जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी। जो कांग्रेस देश को तोड़ने के नरेटिव गढ़ने का शौक पैदा हुआ था। अब उत्तर और दक्षिण को तोड़ने के लिए बयान दिए जा रहे हैं।  ये कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर प्रवचन दे रही ह। 


पीएम ने कहा कि- आप भाषा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। जिसने नॉर्थ ईस्ट को हमला, हिंसा में ढकेल दिया। जिसने नक्सलवाद के लिए देश के लिए चुनौती बनाकर छोड़ दिया।  देश की जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी। देश की सेना का आधुनिकीकरण रोक दिया। आज हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाषण दे रहे हैं। जिसने आजादी के बाद से ही कंफ्यूज रही। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि -  इस बार कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच पुरानी हो गई है तो उन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है  देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दिनों तक राज करने वाला दल, ऐसी गिरावट। हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं, लेकिन डॉक्टर क्या करेगा, जब मरीज खुद... आगे क्या बोलूं... खड़गे जी को चौके-छक्के मारने पर मजा आ रहा था. उन्होंने एनडीए को 400 सीटों को आशीर्वाद दिया. उनका आशीर्वाद सिर आंखों पर।