ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

लोकसभा चुनाव: वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार होंगे बाहुबली मुन्ना शुक्ला, लालू ने पार्टी का सिंबल सौंपा

PATNA: लोकसभा चुनाव का टिकट लेने के लिए राबड़ी आवास पर सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई है। टिकट के दावेदार लगाचार राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। आरजेडी ने वैशाली सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्

लोकसभा चुनाव: वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार होंगे बाहुबली मुन्ना शुक्ला, लालू ने पार्टी का सिंबल सौंपा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव का टिकट लेने के लिए राबड़ी आवास पर सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई है। टिकट के दावेदार लगाचार राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। आरजेडी ने वैशाली सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुन्ना शुक्ला को शनिवार को पार्टी का सिंबल सौंप दिया।


लालू प्रसाद से वैशाली का सिंबल लेकर राबड़ी आवास से बाहर निकले मुन्ना शुक्ला ने कहा कि वे इस बार वैशाली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चुनाव मैदान में दूर दूर तक कोई टक्कर में नहीं है। लालू प्रसाद ने अपना आशीर्वाद दिया और टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे नॉर्थ बिहार का भूमिहार समाज महागठबंधन के पक्ष में गोलबंद होगा। जो भी चुनौती सामने आएगी उसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


बता दें कि एनडीए में वैशाली की सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को मिली है। पारस का साथ छोड़कर चिराग के साथ आईं वीणा देवी को लोजपा (रामविलास) ने वैशाली से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर लोजपा (रामविलास) और आरजेडी की सीधी टक्कर होगी।