ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लोकसभा चुनाव से पहले 'इंडिया' से अलग हुई ममता ! बोले गिरिराज सिंह ... वह कांग्रेस को क्यों ...

PATNA : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अभी 3 दिन भी नहीं बीते और कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगने शुरू हो गए हैं। पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब की सभी सीटों पर जीत का ऐला

लोकसभा चुनाव से पहले  'इंडिया' से अलग हुई ममता ! बोले गिरिराज सिंह ... वह कांग्रेस को क्यों ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अभी 3 दिन भी नहीं बीते और कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगने शुरू हो गए हैं। पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब की सभी सीटों पर जीत का ऐलान किया।  इसके कुछ देर बाद ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। ऐसे में अब बैठे - बिठाए भाजपा को हमलावर होने का एक बड़ा मौका मिल गया। जिसके बाद पीएम मोदी कैबिनेट के मंत्री और बेगुसराय सांसद ने जोरदार हमला बोला है। 


बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि- जिनको घमंड था कि जो महागठबंधन है, वो संतरे की तरह ऊपर से चिकना-चिकना और अंदर से फांके-फांक था। ममता बनर्जी, राहुल गांधी को पीएम क्यों मानें, जबकि वह खुद पीएम पद की उम्मीदवार हैं। वह कांग्रेस को वोट क्यों दें? इनलोगों में कोई भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं करता है। 


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, ममता बनर्जी ने ऐसा करके किसी को आश्र्चयचकित नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी के लिए ममता बनर्जी चाहे कांग्रेस के साथ रहे या अलग हो, सीपीएम से अलग हो या साथ रखें, हमें तो बंगाल के उन मतदाताओं पर भरोसा है, जो मतदाता बंगाल को बंगाल बनाना चाहते हैं।  इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को रोहिंग्या, आतंकवादी, उग्रवादियों और घुसपैठियों का गृहस्थली बनना चाहती है। इसी की लड़ाई है। 


मालूम हो कि, बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का फैसला किया है। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ चल रहे टकराव के बीच ममता बनर्जी ने कांग्रेस के प्रस्ताव को नकारते हुए कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने वाली है। 


उधर, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राज्य में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता की पार्टी की ओर से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए उसे केवल दो सीट देने की पेशकश की गई है। इसको लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान बढ़ गई है।  टीएमसी, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 28 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं।  बनर्जी ने यह भी कहा कि पार्टी का राज्य में कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं होगा।