ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने में जुटी VIP, इन नेताओं को दी गई नई जिम्मेवारी

PATNA: आगामी लोकसभा और विधानसभा में चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन को धार देने के लिए वीआईपी ने कई नेताओं को नई जिम

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने में जुटी VIP, इन नेताओं को दी गई नई जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आगामी लोकसभा और विधानसभा में चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन को धार देने के लिए वीआईपी ने कई नेताओं को नई जिम्मेवारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मनोनीत नेताओं की सूची भी जारी कर दी गई है। ब्रजकिशोर सिंह और वरुण विजय को राष्ट्रीय सचिव, शिव बच्चन प्रसाद नोनिया  और चंद्रदेव बिंद को राष्ट्रीय सलाहकार, भोगेंद्र सहनी और विनय सिंह निषाद को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है जबकि आफ्ताबुर रहमान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मनोज राम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


देव ज्योति ने बताया कि प्रदेश कमिटी में भी कई लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद ने रीतूराज पांडेय, डा. चंदन यादव, अशोक कुमार यादव, सुनीता सहनी(मुजफ्फरपुर) और नीलाभ कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेंद्र महलदार को प्रदेश महासचिव की तथा लक्ष्मण सिंह यादव, गांधी चौधरी, समरेंद्र बहादुर सिंह और ब्रह्मदेव मुखिया को प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीमा कुशवाहा और सुनीता सहनी (बेगूसराय) को बिहार महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुषमा पासवान एससी, एसटी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

टैग्स