ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे CM नीतीश, 11 और 12 सितंबर को बुलाई बड़ी बैठक

PATNA : देश में अगले साल मई और जून के महीने में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों अपने स्तर से तैयारी करने में लगी हुई है। जहां विपक्षी दलों

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे CM नीतीश, 11 और 12 सितंबर को बुलाई बड़ी बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में अगले साल मई और जून के महीने में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों अपने स्तर से तैयारी करने में लगी हुई है। जहां विपक्षी दलों के तरफ से एक नया गठबंधन आईएनडीआईए तैयार किया गया है। तो वहीं सत्तारूढ़ दल एनडीए भी अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बैठक बुलाई है। 


दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अब सभी दल जुट चुके हैं। ऐसे में बिहार में महागठबंधन के घटक दल भी अब अपने चुनिंदा सीटों पर नजर बनाते दिख रहे हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर अभी से मंथन शुरू हो गया है। यही वजह है कि सीएम नीतीश कुमार ने 11 सितंबर को जेडीयू के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसके बाद 12 सितंबर को जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं के साथ की बैठक बुलाई गयी है। इस दौरान नीतीश कुमार चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे। 


वहीं, बिहार में 2024 की लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर 30 सितंबर से पहले महागठबंधन की बैठक होगी, जिसमें टिकट बंटवारे पर चर्चा होगी। दीपंकर ने कहा कि टिकट को लेकर हमने पार्टी का प्रस्ताव राजद को भेजा है और जहां हमारे विधायक है उन सभी संबंधित संसदीय सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भाकपा- माले ने तो अपनी नौ सीटों का प्रस्ताव राजद को भेज दिया है। इस बार बिहार में मुकाबला बदले हुए समीकरण के साथ होगा। इसबार जदयू और भाजपा एक दूसरे के लिए विरोधी बनकर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में  महागठबंधन ने एनडीए को पटखनी देने के लिए अब कमर कसना शुरू कर दिया है।