ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले आज दिखेगी विपक्ष की ताकत, रामलीला मैदान में I.N.D.I.A का महाजुटान

PATNA : विपक्षी एकता को लेकर तैयार हुआ राजनीतिक मंच इंडि ब्लॉक आज अपने सभी दलों के नेताओं के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली म

लोकसभा चुनाव से पहले आज दिखेगी विपक्ष की ताकत, रामलीला मैदान में I.N.D.I.A का महाजुटान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विपक्षी एकता को लेकर तैयार हुआ राजनीतिक मंच इंडि ब्लॉक आज अपने सभी दलों के नेताओं के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में शामिल होने के लिए कई नेता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव और पीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम जम्मू-कश्मीर महबूबा मुफ्ती भी इंडिया अलायंस रैली के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। 


दरअसल, दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली में मुफ्ती का स्वागत किया है। वहीं, सीएम केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी राजनीतिक लोगों से मिलने में काफी सक्रियता दिखा रही हैं। सुनीता केजरीवाल से शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने मुलाकात की थी। वहीं, अब आज होने वाली इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, भगवंत मान, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित भारत के शीर्ष नेता रविवार को रामलीला मैदान की रैली में भाग लेंगे। 


वहीं, इस रैली को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन और भाजपा के खिलाफ की गई तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।वहीं,इस रैली में .  दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।  इस रैली को लेकर विपक्षी नेता ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन की रैली लोक कल्याण मार्ग, जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, को एक "कड़ा संदेश" भेजेगी कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का "समय समाप्त हो गया है"। उन्होंने कहा, यह कोई व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जाता है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं। 


उधर, इस रैली से पहले सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की हुई मुलाकात हुई और यह मुलाकात करीब 15-20 मिनट तक चली।  बैठक के बाद कल्पना ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां सुनीता जी का दुख-दर्द बांटने आई हूं। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। हम दोनों ने संकल्प लिया है कि इस लड़ाई को बहुत दूर तक ले जाना है।