ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सरकार ने 20 सूत्री समितियों का किया गठन, तेजस्वी देखेंगे पटना तो विजय चौधरी नालंदा के अध्यक्ष

PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने तौर तरीकों से चुनाव प्रचार - प्रसार और रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सरकार ने  20 सूत्री समितियों का किया गठन, तेजस्वी देखेंगे पटना तो विजय चौधरी नालंदा के अध्यक्ष
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने तौर तरीकों से चुनाव प्रचार - प्रसार और रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आयी है उसके मुताबिक़ बिहार सरकार ने जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समित का गठन कर दिया है। महागठबंधन की सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले अपने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसमें सेट किया है। इसको लेकर  मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 


दरअसल, जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। बीस सूत्रीय जिला स्तरीय समिति मे जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। मुंगेर  जिला छोड़ बाकी 37 जिला में कमेटी बनी है। बीस सूत्रीय जिला स्तरीय कमेटी के बाद अब बारी प्रखंड स्तर की है। बिहार सरकार जल्द ही प्रखंड स्तरीय बीस सूत्रीय कमेटी का गठन करेंगी।


इस जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समित में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पटना जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उपाध्यक्ष अशोक चौधरी हैं। इसके साथ ही  सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में 20 सूत्रीय कमेटी के अध्यक्ष वित्त मंत्री विजय चौधरी हैं। अशोक कुमार हिमांशु एवं मो. मशरुर अहमद जुबैरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहतास जिले के अध्यक्ष लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज और उपाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर एवं अजय कुमार सिंह हैं। 


इसके साथ पूर्णिया जिला के अध्यक्ष वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास एवं राकेश कुमार हैं। नवादा जिले के अध्यक्ष उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और उपाध्यक्ष सलमान रागीब एवं उदय कुमार यादव हैं। मुजफ्फरपुर जिले के अध्यक्ष कला संस्कृति मंत्री जितेन्द्र राय और उपाध्यक्ष राम बाबू सिंह व रमेश गुप्ता हैं। मधुबनी जिला की अध्यक्ष खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह व उपाध्यक्ष बीर बहादुर सिंह एवं सत्येन्द्र कामत हैं।


मधेपुरा जिला के अध्यक्ष आईपीआरडी मंत्री संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष जयकांत यादव एवं रमेश ऋषिदेव हैं। लखीसराय की अध्यक्ष परिवहन मंत्री शीला कुमारी और उपाध्यक्ष कालीचरण दास एवं अमरेश कुमार हैं। किशनगंज जिला के अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान और उपाध्यक्ष असगर अली पीटर हैं।


जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में पीएचडी मंत्री ललित यादव पश्चिमी चंपारण के अध्यक्ष जबकि शत्रुघ्न कुशवाहा हुसैन अंसारी उपाध्यक्ष होंगे, सीतामढ़ी जिले के अध्यक्ष भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और उपाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा और सत्येंद्र सिंह कुशवाहा होंगे। वैशाली के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव उपाध्यक्ष वैद्यनाथ चंद्रवंशी और सुभाष चंद्र सिंह होंगे। सुपौल जिला के अध्यक्ष जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष संतोष कुमार होंगे।


उधर, भागलपुर जिला के अध्यक्ष पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत जबकि विपिन बिहारी सिंह और चंद्रशेखर प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बक्सर जिला के अध्यक्ष पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री आफाक अहमद होंगे। जबकि अशोक सिंह और शेषनाथ सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जहानाबाद का अध्यक्ष एससी-एसटी मंत्री रत्नेश सादा जबकि महेश ठाकुर और शशि भूषण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कैमूर के लिए श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम अध्यक्ष जबकि अकलू राम और प्रमोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत हुए।