ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सूरत में बिहारियों की पिटाई का विरोध, लॉकडाउन में कुशवाहा फूंकेंगे नीतीश का पुतला

PATNA : गुजरात के सूरत में बिहारियों की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : गुजरात के सूरत में बिहारियों की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब 5 सूत्री मांगों के साथ नीतीश कुमार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है।


उपेंद्र कुशवाहा ने एलान किया है कि बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई के विरोध में आज रालोसपा की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। बहुत सो चुके सरकार, अब तो जागो नीतीश कुमार.. का नारा देते हुए कुशवाहा ने इस मामले पर 5 सूत्री मांग रखी है  कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार सरकार की निरंकुशता और और अकर्मण्यता के कारण गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई की गई। कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी आपदा के बीच बिहारियों के साथ अन्याय हो रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा है कि वह अपने पास पड़ोस के चौक चौराहा है या प्रखंड, अनुमंडल, जिला मुख्यालय कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करें। 


उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार के सामने जो 5 सूत्री मांग रखी है उनमें राज्य के बाहर फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों को जल्दी वापस लाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने। गुजरात सहित अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को अविलंब रुकवाने। बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा की समुचित व्यवस्था करने। जिनके खाते में अब तक राशि नहीं डाली गई है उनके खाते में जल्द से जल्द दो हजार की राशि डालने और पूर्व में जिन्हें एक हजार की मदद दी गई उनके खाते में फिर से एक हजार की आर्थिक मदद देने। प्राकृतिक प्रकोप से किसानों को हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करने की मांग शामिल है। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि कार्यक्रम में कम से कम लोग शामिल होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा।

टैग्स