ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

LJP का दावा- ऐतिहासिक होगी चिराग पासवान की यात्रा, फेल हो जायेंगे तेजस्वी यादव

PATNA : बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकल रहे LJP अध्यक्ष चिराग पासवान की यात्रा शुरू होने से पहले उनकी पार्टी के नेताओं ने इसके ऐतिहासिक होने का दावा कर दिया है. LJP नेताओ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकल रहे LJP अध्यक्ष चिराग पासवान की यात्रा शुरू होने से पहले उनकी पार्टी के नेताओं ने इसके ऐतिहासिक होने का दावा कर दिया है. LJP नेताओं ने कहा है कि चिराग पासवान की यात्रा के सामने तेजस्वी यादव की यात्रा कहीं टिकने वाली नहीं है.


LJP के उपाध्यक्ष का दावा
एलजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आज ये दावा किया कि कल से शुरू हो रही चिराग पासवान की यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है. चिराग पासवान बिहार को देश में सबसे आगे ले जाने के संकल्प के साथ दौरे पर निकल रहे हैं. उनका संदेश सकारात्मक है. लेकिन दूसरी ओर आरजेडी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव नकारात्मक पॉलिटिक्स के तहत यात्रा पर निकल रहे हैं. दोनों यात्राओं में कोई तुलना ही नहीं है. चिराग पासवान की यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है.

LJP उपाध्यक्ष ने दावा किया कि चिराग पासवान की यात्रा पहली ऐसी यात्रा है जो राज्य के स्वाभिमान और गौरव का प्रतिनिधित्व करता है.  इस यात्रा का मूल थीम ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ अपने आप में तेज गति से बढ़ते बिहार का गौरव बढ़ायेगा. LJP और चिराग पासवान  के लिए राज्य और राष्ट्रहित सर्वोपरि है और पार्टी ने समय-समय पर इस मान्यता को स्थापित भी किया है. विनोद सिंह ने दावा किया है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में उनकी पार्टी सफलता की नयी उंचाइयों को छू रही है. चिराग ने रामविलास पासवान के सपनों को साकार कर दिया है. चिराग की यात्रा का सकारात्मक संदेश पूरे देश में तो जाएगा ही, बिहारी स्वाभिमान भी जागेगा. 

टैग्स