ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराबबंदी पर नीतीश को BJP की खरी-खरी, संजय जायसवाल बोले.. बड़े अधिकारियों की बर्खास्तगी अब जरूरी है

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को खरी-खरी सुना दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल न

शराबबंदी पर नीतीश को BJP की खरी-खरी, संजय जायसवाल बोले.. बड़े अधिकारियों की बर्खास्तगी अब जरूरी है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को खरी-खरी सुना दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि जो लोग भी ऐसे काम में शामिल हैं उनके ऊपर तो एक्शन होना ही चाहिए. साथ ही साथ इसके लिए जिम्मेदार बड़े अधिकारियों के ऊपर भी गाज गिरनी चाहिए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए यह बेहद जरूरी हो गया है कि बड़े अधिकारियों की बर्खास्तगी हो.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि जहां यह घटनाएं हुई है वहां शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के ऊपर एक्शन तो होना ही चाहिए, साथ ही साथ उन जिलों में पुलिस के अधिकारियों के ऊपर भी एक्शन लिया जाना चाहिए. संजय जायसवाल ने कहा कि सीनियर अफसरों पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कोई भी कानून आता है तो उसका उल्लंघन भी होता है और केवल इसलिए उस कानून को खत्म नहीं किया जा सकता. कानून इसीलिए बना है ताकि लोगों के ऊपर कार्रवाई हो सके. संजय जयसवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वरीय अधिकारियों की जवाबदेही कर उनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए, कुछ अधिकारियों की बर्खास्तगी भी जरूरी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऐसा कहते रहे हैं लेकिन अब इसे अमल में लाने की जरूरत है. 

टैग्स