ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लाठीचार्ज में नहीं बल्कि इन वजहों से हुई BJP नेता की मौत ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, DM ने भी जारी किया जांच रिपोर्ट

PATNA : बिहार विधानसभा मार्च के दौरान डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज को लेकर डीएम के आदेश पर गठित 2 सदस्य जांच टीम की रिपोर्ट सामने आ गई है। वहीं विध

लाठीचार्ज में नहीं बल्कि इन वजहों से हुई BJP नेता की मौत ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, DM ने भी जारी किया जांच रिपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा मार्च के दौरान डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज को लेकर डीएम के आदेश पर गठित 2 सदस्य जांच टीम की रिपोर्ट सामने आ गई है। वहीं विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से हुई थी या नहीं इसको लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गया है।


भाजपा नेता विजय सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो सामने आई है। उसको लेकर अधिकारियों के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इनकी मौत की वजह ह्रदय गति रुकना बताई जा रही है। इसमें बताया गया है कि विजय सिंह को हार्ट की बीमारी थी। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति का हार्ट 280 ग्राम का होता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनके हार्ट की साइज 380 ग्राम बताया गया है। इतना ही नहीं विजय सिंह के सिर में खून जमा (क्लॉटिंग) हुआ पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।


वहीं, डीएम के आदेश के बाद गठित दो  सदस्यीय जांच टीम के तरफ से जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसके मुताबिक़ भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में नहीं हुई थी। उनकी मौत छज्जूबाग स्थित पीएन बनर्जी पथ में हुई है, जहां लाठीचार्ज नहीं हुआ था। यह इलाका घटनास्थल से काफी दूर है। इससे स्पष्ट होता है कि उनकी मौत हृदय की बीमारी के कारण सड़क पर गिरने से हुई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि, इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे के अलावा प्रशासन द्वारा कराई गई वीडियोग्राफी को भी देखा गया। इसमें भी भाजपा नेता विजय सिंह डाकबंगला के आसपास कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।