ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बड़ा एलान : 24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर चलेगा हस्ताक्षर अभियान, जनता को बताएंगे नीतीश- तेजस्वी की गलती

PATNA : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक पूरे बिहार में प्रदर्शनी लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने वाली है। यह हस्ताक्षर अभियान पार्टी के नेता विजय

लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बड़ा एलान :  24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर चलेगा हस्ताक्षर अभियान, जनता को बताएंगे नीतीश- तेजस्वी की गलती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक पूरे बिहार में प्रदर्शनी लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने वाली है। यह हस्ताक्षर अभियान पार्टी के नेता विजय सिंह के निधन के बाद चलाने का निर्णय लिया गया है।


दरअसल, राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा के नेताओं के ऊपर जमकर लाठियां चलाई गई। इसी दौरान यह खबरें आई की भाजपा के नेता की मौत हो गई है। जिसको लेकर  भाजपा नेता की तरफ से यह कहा गया कि पुलिस के लाठीचार्ज में उनकी मौत हो गई जबकि कल पुलिस के तरफ से जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी किया गया उसमें कहा गया है कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अब इन्हीं बातों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ी बातें कही है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि - हमें पहले से मालूम था कि हमारे नेता विजय सिंह की मौत मामले में नितीश बाबू लीपापोती करेंगे। अगर वह कह रहे हैं कि हमारे नेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है तो उन्होंने जो पोस्टमार्टम करवाया है उसका वीडियो दीजिए। हम लड़ेंगे और आंदोलन करेंगे। एम्स से मेडिकल जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विजय सिंह की हत्या हुई है। हाईकोर्ट के सीटिंग जज से इस केस की जांच कराई जाए। नीतीश कुमार अच्छी तरह समझ लें कि हम लोग किसी भी परिस्थिति में चैन से नहीं बैठेंगे हम लोग विजय सिंह के मामले में न्याय लेकर रहेंगे।


वहीं,  शिक्षकों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार जितनी भी मनमानी कर ले हम लोग नियोजित शिक्षक को नियुक्त करा कर ही मानेंगे। शिक्षकों पर जो लाठीचार्ज किया गया उसका भी बदला हम लोग नीतीश कुमार से गिन गिन कर लेंगे। हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे। हमलोग 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त पूरे बिहार में प्रदर्शनी लगाकर जनता को इस सरकार का सच बताएंगे। किस तरह हमारे और शिक्षकों के ऊपर लाठी चलाया गया इन तमाम चीजों का सबुत हम इस  प्रदर्शनी में देंगे।