ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज विफलता और बौखलाहट का नतीजा, बोले जेपी नड्डा..चार्जशीटेड तेजस्वी को बचाने के लिए नैतिकता भूल गये नीतीश

PATNA: पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की

 BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज विफलता और बौखलाहट का नतीजा, बोले जेपी नड्डा..चार्जशीटेड तेजस्वी को बचाने के लिए नैतिकता भूल गये नीतीश
Jitendra Vidyarthi
8 मिनट

PATNA: पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। जेपी नड्डा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। 


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बारे में जेपी नड्डा ने कहा कि जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। बिहार पुलिस की इस कार्रवाई को बीजेपी के कई नेताओं ने गलत ठहराया है। बीजेपी नेताओं ने इसे नीतीश कुमार की तानाशाही तक करार दिया है।


बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद ताबड़े ने कहा कि नीतीश सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे में आई जनता को पीटना शुरू किया है। एक शांतिपूर्ण मोर्चे पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश जी और तेजस्वी लालू यादव जी के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। और जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण जी से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश जी उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इस बात पर धिक्कार है!


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा"जहानाबाद के हमारे कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की चोट लगने से मौत हुई" "हमारे दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा है" "इनका खून बेकार नहीं जाएगा,जनता इनके खून का बदला लेगी"


वही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने पूर्व नियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे के साथ आई बिहार की जनता को पीटना शुरू किया है। हमारे कई नेता एवं कार्यकर्तां घायल है । एक -एक लाठी का जवाब बिहार की जनता जरुर देगी । बदलाव तय है !


वही पटना में हुए पुलिसिया लाठीचार्ज में घायल जहानाबाद के बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गयी है। पीएमसीएच के अधीक्षक इंदूशेखर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हम विजय कुमार सिंह को नहीं बचा सके। बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की हालत गंभीर थी जिन्हें पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान विजय सिंह की मौत हो गयी है। बीजेपी नेता की मौत के बाद पीएमसीएच की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पूरा पीएमसीएच इलाका पुलिस छाबनी में तब्दिल हो गया है।   पटना में बीजेपी नेताओं के ऊपर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गयी है। खुद बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि की है। 


बता दें कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया। बीजेपी नेता व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि की है। वही बीजेपी के कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है। कहा है कि नीतीश कुमार की तानाशाही आज साफ देखने को मिली है। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को यह लगता है कि भाजपा के लोग आतंकवादी हो गए हैं, इसलिए हमलोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है और हिरासत में लिया गया है।


बीजेपी नेता की मौत की पुष्टि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने की है हालांकि पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बीजेपी नेता की मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा है कि अभी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि छज्जूबाग में अचेत अवस्था में विजय कुमार सिंह मिले थे। अभी पीएमसीएच के आईसीयू में विजय कुमार सिंह भर्ती हैं। उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अभी विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है। एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। लेकिन अब पीएमसीएच अधीक्षक ने बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि कर दी है। पीएमसीएच अधीक्षक इंदूशेखर ने बताया कि हम विजय सिंह को नहीं बचा सके।


दरअसल,  पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया था। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं थी। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को बुरी तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर भी लाठियां बरसाई गई। इनलोगों पर बिना कोई परमिशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया।


मालूम हो कि, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के तरफ से विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। बीजेपी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से पैदल प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के तरफ जा रहे थे तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने इनलोगों को रोक दिया और फिर जमकर लाठियां बरसाई गई। इस दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार बार कहते रहे कि वे सांसद है लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।


इधर, इस हंगामे को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायक को लाठी से कुचला गया। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, बीजेपी चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार आंसू गैस के गोले छोड़े या लाठीचार्ज करे बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा। 


वही BJP नेता की पीएमसीएच में मौत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ गयी। सभी इस घटना से काफी आक्रोशित नजर आए। उधर बीजेपी नेता की मौत के बाद बिहार विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है। भारी संख्या में स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की गयी है। 


 पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी कल राजभवन मार्च करेगी। इसम मार्च में बीजेपी के सभी विधायक और विधान पार्षद समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेगा। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता