ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

Land for Job Scam: तेजस्वी के खिलाफ CBI की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी हियरिंग

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई ह

Land for Job Scam: तेजस्वी के खिलाफ CBI की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी हियरिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी। इस मामले में सीबीआई ने बीते 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। बीते 8 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई होनी थी लेकिन एन वक्त पर सुनवाई टल गई थी। 12 सितंबर को फिर से मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई एक बार फिर टल गई है।


सीबीआई द्वारा तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर आज की सुनवाई में यह तय होना था कि चार्जशीट एक्सेप्टबल है या नहीं। अगर कोर्ट तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट स्वीकार कर लेता है तो तेजस्वी यादव को इस मामले में बेल लेना पड़ेगा। 8 अगस्त को को होने वाली सुनवाई में CBI ने कोर्ट को बताया था कि लालू यादव और तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्र सरकार से इजाजत नहीं मिली है। सीबीआई ने इसके लिए कोर्ट से एक महीने का समय मांगा था, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी थी लेकिन आज भी सुवनाई नहीं हो सकी। अब अस मामले पर आगामी 21 सितंबर को सुनवाई होगी।


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था। सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।


इस मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लालू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति सीबीआई को दे दी है। पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ अलग से चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन 12 सितंबर को भी सुनवाई टल गई।