ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

Land for job scam: लालू के करीबियों पर CBI का शिकंजा, पटना और भोजपुर समेत 9 ठिकानों पर रेड

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में सीबीआई ने एक बार फिर लालू के करीरियों के घर दबिश दी है।पटना, भेजपुर, आरा, दिल्ली, नोयडा और गुरुग्राम समेत 9 ठि

Land for job scam: लालू के करीबियों पर CBI का शिकंजा, पटना और भोजपुर समेत 9 ठिकानों पर रेड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में सीबीआई ने एक बार फिर लालू के करीरियों के घर दबिश दी है।पटना, भेजपुर, आरा, दिल्ली, नोयडा और गुरुग्राम समेत 9 ठिकानों पर सुबह से ही सीबीआई की रेड चल रही है। आरोप है कि लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए लोगों को रेलवे में नौकरी दी और उसके एवज में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है।


दरअसल, यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत उनके परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच कर रहे हैं। इस मामले में सीबीआई और ईडी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, चंदा यादव समेत इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 


मंगलवार की सुबह सीबीआई की टीमों ने लालू के करीबियों के घर दबिश दी। लालू के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के पटना स्थित सरकारी आवास, आरा और भोजपुर में सीबीआई की टीमें छापेमारी कर रही हैं। बालू कारोबारी अरुण यादव की पत्नी किरण देवी भोजपुर के अगिआंव से विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक, किरण यादव के साथ साथ दिल्ली में पूर्व मंत्री प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर भी सीबीआई की छापेमारी चल रही है।