ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

Land for Job Scam: कम नहीं हो रही लालू परिवार की मुश्किलें, अब ED ने संपत्ति का मांगा ब्योरा

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने तत्काली

Land for Job Scam: कम नहीं हो रही लालू परिवार की मुश्किलें, अब ED ने संपत्ति का मांगा ब्योरा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके परिवार के सात सदस्यों और लालू के बेहद करीबी भोला यादव समेत चार कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। ED के आदेश पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बिहार के सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों से लालू परिवार की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।


ईडी के आदेश पर विभाग की तरफ से सभी जिलों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली स्थित ईडी के सहायक निदेशक अंकुर तिवारी की तरफ से बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक को पत्र भेजा गया है। लालू परिवार के आलावा जिन चार कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है, उसमें फेयरग्लो होल्डि‍ग्स कंपनी के दो पैन नंबर जारी किए गए हैं। सात सेल डीड के बारे में भी ईडी ने विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम है। एक मीसा भारती, दो हेमा और एक एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड पर हैं।


प्रवर्तन निदेशालय ने पत्र में कहा है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है। जांच में जिन अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, उन संपत्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। चार कंपनियों एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, लारा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड और फेयरग्लो होल्डि‍ग्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव, बेटे तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव, रागिनी यादव, चंदा यादव और परिवार के करीबी भोला यादव की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है। 

टैग्स