ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

Land for Job Scam: पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी, तीखे सवालों का देंगे जवाब

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं, जहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम उनसे तीखे सवाल पूछेगी और तेज

Land for Job Scam: पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी, तीखे सवालों का देंगे जवाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं, जहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम उनसे तीखे सवाल पूछेगी और तेजस्वी ईडी के सभी सवालों का जवाब देंगे। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने तेजस्वी यादव को आज को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। बुलावे के बाद तेजस्वी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्हें ईडी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा।


इससे पहले बीते 25 मार्च को सीबीआई ने तेजस्वी यादव के दिल्ली में पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के डर से तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे, लेकिन जब सीबीआई ने तेजस्वी को भरोसा दिलाया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। इस मामले में सीबीआई, और ईडी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती और तेजस्वी से पहले भी पूछताछ कर चुके हैं। 25 मार्च को ही ईडी ने मीसा भारती से करीब सात घंटों तक पूछताछ की थी।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई के के बाद अब ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दिया है और लालू परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है।