ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने तेजस्वी से साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, तेजस्वी बोले..यह सब 2024 तक चलता रहेगा

DELHI: लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने आज करीब साढ़े आठ घंटे तेजस्वी यादव से पूछताछ की। पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकले और उसके बाद पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने क

लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने तेजस्वी से साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, तेजस्वी बोले..यह सब 2024 तक चलता रहेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने आज करीब साढ़े आठ घंटे तेजस्वी यादव से पूछताछ की। पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकले और उसके बाद पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रवाना हुए। ईडी की पूछताछ पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ई सब 2024 तक चलता रहेगा।


बता दें कि ईडी ने तेजस्वी यादव से आज पहली बार पूछताछ की। इससे पहले सीबीआई लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ कर चुकी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 तक यह सब चलता रहेगा। बीजेपी को 2024 का डर सता रहा है। इससे ज्यादा कोई टिका टिप्पणी नहीं करेंगे। यह बात सब कोई जान रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि यह कोई नई बात तो नहीं हैं। हर बार सवाल वही पूछा जाता है और जवाब एक ही रहता है। जब कोई गड़बड़ हुआ ही नही तो सजा क्या होगी। उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता सब जान रही है समझ रही है कि देश का माहौल क्या है। ईडी की पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव सीधे पिता लालू प्रसाद से मिलने बड़ी बहन मीसा भारती के आवास के लिए रवाना हुए।