ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Land for Job Scam: तेजस्वी के खिलाफ दायर CBI की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी हियरिंग

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर किए गए चार्जशीट पर होने वाली सुनवाई आज ट

Land for Job Scam: तेजस्वी के खिलाफ दायर CBI की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी हियरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर किए गए चार्जशीट पर होने वाली सुनवाई आज टल गई। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होनी थी। सीबीआई ने बीते 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। 


सीबीआई द्वारा तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर अब 12 सितंबर को सुनवाई होगी। अगली सुनवाई में ये तय होगा कि चार्जशीट एक्सेप्टबल है या नहीं। अगर कोर्ट तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट स्वीकार कर लेता है तो उन्हें इस मामले में बेल लेनी पड़ेगी। आज CBI ने कोर्ट को बताया कि अभी लालू यादव और तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्र सरकार से इजाजत नहीं मिली है। सीबीआई ने इसके लिए कोर्ट से एक महीने का समय मांगा, जिसपर कोर्ट ने 12 सितंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी।


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था। सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।


इस मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है।